जिस खरीददार ने महिला को 60 हजार रुपये में खरीदा, महिला पुलिस के सामने उसी को अपनी पति कहने लगी। बोलने लगी यह पति है मेरा, इसे छोड़ दो। जानिए पूरा मामला, जब पुलिस भी रह गई दंग...
मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने टिहरी विस्थापित कालोनी से चल रहे मानव तस्कर गैंग का भंडाफोड़ किया था और एक महिला और एक युवती मुक्त कराई थी। पुलिस के हत्थे एक पूरा परिवार ही चढ़ा था। जिसकी मुखिया सीता देवी ने कई महत्वपूर्ण राज उगले थे। पुलिस ने सीता देवी के भाई रामदास को आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी रामदास ने एक महिला को देवबंद में बेचने की बात बताई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिवपुर देवबंद से बृहस्पतिवार को महिला को बरामद कर लिया।