ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के कर्मचारियों को सातवें वेतन का तोहफा मिलेगा। इस निर्णय से तीनों निगमों पर 69 करोड़ रुपये का व्ययभार पड़ेगा।
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने यूजेवीएनएल, पिटकुल व यूपीसीएल में सातवां वेतन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से तीनों निगमों पर 69 करोड़ रुपये का व्ययभार पड़ेगा, जिसे वे स्वयं वहन करेंगे।
बुधवार को कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव आया। इस पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति पहले ही सहमति जता चुकी थी। कैबिनेट के इस निर्णय से उत्तराखंड जल विद्युत निगम के करीब 1800 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।