फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूदी महिला, युवकों ने मां और मृत बच्ची को निकाला, दो तेज बहाव में लापता 

Sun, 12 Sep 2021 04:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रब्बानी ने पहले अपने बेटे जानम और जैद को नहर में फेंका, फिर छोटी बच्ची जिया को अपने साथ लेकर नहर में कूद गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने 3 बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। महिला को स्थानीय युवकों ने निकाल लिया। उन्होंने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी। दो बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। जिनकी तलाश में कोतवाली जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रब्बानी (30) पत्नी शहजाद निवासी हसनपुर थाना सहसपुर अपने तीन बच्चों जिया (4), जानम (12) और जैद (10) के साथ रविवार की दोपहर शक्ति नहर पुल नंबर-1 के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रब्बानी ने पहले अपने बेटे जानम और जैद को नहर में फेंका, फिर छोटी बच्ची जिया को अपने साथ लेकर नहर में कूद गई। 

उसे ऐसा कर देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुन स्थानीय युवकों शक्ति नहर की ओर दौड़े। उन्हें बचाने के लिए शक्ति नहर में कूद गए। युवकों ने किसी तरह रब्बानी को तो बाहर निकाला, लेकिन जानम और जैद नहर के तेज बहाव में लापता हो गए, जबकि बेटी जिया का शव स्थानीय युवकों ने नहर से बरामद किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें