फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की कैंपस में महिला ने लगाई फांसी, कुछ माह पूर्व ही हुई थी शादी

Mon, 09 Mar 2020 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आईआईटी परिसर में एक महिला ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फिलहाल फांसी के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की में गणेश कुमार निवासी गंगानगर राजस्थान पीएचडी कर रहे हैं। बताया गया कि कुछ माह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी।

 

वह अपनी पत्नी के साथ आईआईटी परिसर में आजाद कुंज में एक कमरे में रह रहे थे। सोमवार की सुबह वह किसी काम से बाहर गए थे।

विज्ञापन

पति और परिजनों से मामले में पूछताछ जारी

घर में उनकी पत्नी नेहा अकेली थी। गणेश दोपहर करीब 12 बजे वापस कमरे पर लौटे तो पत्नी को पंखे पर फांसी पर लटका देख होश उड़ गए। महिला के फांसी लगाने की सूचना से आईआईटी में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पति और परिजनों से मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के मायके वालों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें