फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नकली दवा बनाने के मामले में ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त महिला आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा बनाने के मामले में हरियाणा के पानीपत निवासी श्रुति उर्फ श्रुति डाबर को 25 हजार के निजी मुचलके और दो विश्वसनीय जमानती प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। आरोपी ने न्यायालय के समक्ष उसके पास से दवाइयों की बरामदगी व कंपनी से किसी प्रकार का लेनदेन न होने और ब्रेन ट्यूमर की बीमारी का हवाला दिया था।
विज्ञापन


बीती एक जून को एसटीएफ ने सेलाकुई के बायांखाला से प्रतिष्ठित दवाई कंपनियों के नकली रेपर, नकली आउटर बाॅक्स, लेबल और क्यूआर कोड के साथ बिहार के छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। मौके से दवा कंपनियों के 658 और शराब की कंपनियों के 386 स्टीकर और क्यूआर कोड बरामद किए थे। पुलिस ने संतोष कुमार, नवीन बंसल उर्फ अक्षय, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता, पंकज शर्मा और विजय कुमार पांडेय आदि को गिरफ्तार किया था। श्रुति उर्फ श्रुति डाबर ने जमानत पर रिहा करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें