फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे नहीं थे तो पत्नी ने मंगलसूत्र देकर अस्पताल से छुड़ाया BJP नेता का शव

Wed, 16 Nov 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
dead body
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बावजूद मेरठ उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल ने मृतक कड़च्छ ज्वालापुर निवासी एवं नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी मनीराम के परिजनों से 500-500 रुपये के नोट नहीं लिए। अस्पताल से पति का शव छुड़ाने के लिए पत्नी शकुंतला को अपना मंगल सूत्र और अंगूठी बतौर जमानत देनी पड़ी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

श्मशानघाट कनखनल में अंतिम संस्कार किया गया

2 of 8
अंतिम संस्कार - फोटो : AmarUjala
ज्वालापर के भाजपा नेता और पार्षद लकेष्मी देवी के पति श्यामल दबोड़िया ने बताया कि मनीराम को छोटी दिवाली को ब्रेन हेमरेज को गया था। उपचार के लिए परिजन मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 8
rupee
अस्पताल ने परिजनों को 20 हजार रुपये का बिल थमाया। उनके पास 500-500 रुपये के ही नोट थे, जिन्हें लेने के लिए अस्पताल ने साफ मना कर दिया।
 

4 of 8
डेमो - फोटो : demo pic
पुलिस भी आई फिर भी अस्पताल ने शव नहीं दिया। मनीराम की मजबूर पत्नी शकुंतला को फिर अपने पति का शव लेने के लिए अस्पातल में मंगल सूत्र और हाथ अंगुठी देनी पड़ी।
 
विज्ञापन

5 of 8
cremation
मनीराम का शनिवार को श्मशानघाट कनखनल में अंतिम संस्कार किया गया। म्युनिस्पिल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को मायापुर यूनियन भवन में शोकसभा का आयोजन किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को मेरठ के अस्पताल के विरूद्ध कार्यवाही करने और मृतक मनीराम की पत्नी का मंगल सूत्र व अंगूठी वापस दिलाने की मांग की।
 
विज्ञापन

7 of 8
2000 rupee note
श्रमिक नेता मुकुल जोशी ने नगर निगम प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि मनीराम की ग्रेच्युटी, एरियर तथा छह महीने की पेंशन का लगभग 10 लाख रुपये बकाया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
नगर निगम देहरादून - फोटो : file photo
नगर निगम में जीवन खपाने के बाद भी उसका अपना पैसा काम नहीं आया है। अशोक गुप्ता सहित कई अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें