फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सत्ता कब्जाने को BJP इस नेता पर लगाएगी दांव

Wed, 16 Nov 2016 08:28 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
uttarakhand assembly
‘खंडूड़ी है जरूरी’ के नारे को लेकर पिछले विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा, एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के विजन को लेकर सियासी मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में खंडूड़ी के कार्यकाल के दौरान अधूरे रह गए नीतिगत फैसलों को प्रमुखता देने की कवायद चल रही है। तबादलों का खेल खत्म करने के लिए ट्रांसफर एक्ट, सिटीजन चार्टर और लोकपाल सरीखे सुराज एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन से जुड़े मुद्दों को अपनी सरकार बनते ही लागू करने का वादा भाजपा जनता से करेगी।
 
विज्ञापन

3 of 8
bhuwan chandra khanduri
भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा उतारने से बच रही है, लेकिन उल्लेखनीय फैसलों के तौर पर खंडूड़ी के विजन को आगे बढ़ाने जा रही है।
 

4 of 8
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
भाजपा यह मान रही है खंडूड़ी ने जनहित में जो निर्णय लिए थे, वे आगामी चुनाव में असर दिखा सकते हैं। कांग्रेस सरकार ने खंडूड़ी सरकार के निर्णयों को या तो पलट दिया या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
bachi singh rawat
विजन डाक्यूमेंट समिति के अध्यक्ष बची सिंह रावत ने बताया कि खंडूड़ी सरकार के जनहित में लिए सिटीजन चार्टर, ट्रांसफर एक्ट और लोकपाल विधेयक आदि निर्णय प्रमुखता से विजन डाक्यूमेंट में शामिल हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
मोदी - फोटो : ANI
भाजपा सरकार के आते ही ये कड़ाई से लागू होंगे। चार जिलों के गठन का निर्णय भी हमारी सरकार ने लिया था। जनादेश मिलने पर उसे भी प्रभावी बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
gairsain
भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहे विजन डाक्यूमेंट-2017 में राजधानी गैरसैंण का मुद्दा शामिल नहीं है। राजधानी के मुद्दे को अपने डाक्यूमेंट से बाहर रखकर भाजपा ने बड़ी चतुराई से गैरसैंण को गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दिया।
 
विज्ञापन

8 of 8
gairsain
डॉक्यूमेंट तैयार कर रही समिति का कहना है कि गैरसैंण पर अंतिम निर्णय विधानसभा को लेना है। ऐसे में राजधानी को विजन डॉक्यूमेंट में नहीं रखा है। भविष्य के उत्तराखंड में गैरसैंण पर मौन रहने वाली समिति अन्य सेक्टरों के विकास की प्लानिंग दिसंबर तक तैयार कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें