फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

Sat, 12 Jul 2014 11:09 PM IST
नरेश थपलियाल/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के चैबड़ा गांव निवासी आशीष ध्यानी और पूर्णिमा की झोली भगवान ने खुशियों से भर दी। उनके घर एक साथ दो बेटों और दो बेटियों ने जन्म लिया है।
विज्ञापन


दिव्यलोग कालोनी लालपुर में चारों बच्चों के नाना संतोष कुमार तिवाड़ी और नानी चंद्रप्रभा तिवाड़ी के घर पर खुशी का माहौल है। उनकी बेटी पूर्णिमा ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

घर पर बधाई देने वाले नाते रिश्तेदार और पड़ोसियों का तांता लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में एक साथ चार बच्चों का जन्म होने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

चार मिनट में पैदा हुए चार बच्चे

बच्चों के पिता आशीष ने अमर उजाला को बताया कि वह जम्मू में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी।

उन्होंने प्रारंभिक जांच जम्मू में कराई, जिस पर डाक्टरों ने एक से अधिक बच्चों की पुष्टि करने पर वे चौंके और जांच कराने के लिए कोटद्वार चले आए।

कोटद्वार सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं होने पर वे डॉक्टरों की सलाह पर 19 जून को डिलीवरी के समय मैक्स अस्पताल देहरादून गए। जहां ऑपरेशन के दौरान चार मिनट के अंदर चार बच्चों ने जन्म लिया।
विज्ञापन

लेक‌िन परेशानियां भी कम नहीं

आशीष ने बताया कि उनकी पत्नी 19 जून से वहां एडमिट थी। डॉक्टरों ने चारों बच्चों को स्वस्थ बताकर ही डिस्चार्ज किया। शुक्रवार को वे बच्चों के साथ लालपुर स्थित अपनी ससुराल आए। बताया कि उन्होंने चारों बच्चों का नाम अक्षुतम, अंबिका, कृष्णा, वैष्णवी रखा है।

एक तरफ चार बच्चों के स्वस्थ पैदा होने से जहां परिवार में खुशियों का माहौल है वहीं पिता आश‌ीष चार-चार बच्चों के भव‌िष्य में पढ़ाने-ल‌िखाने तथा बेहतर सुव‌िधा देने के बारे में सोचकर च‌िंत‌ित हो उठते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर आशीष ने बच्चों के लालन पोषण के लिए सामाजिक संस्थाओं से आर्थिक सहायता की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें