राजधानी देहरादून में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक अनोखा मामला सामने आया है। झगड़े के बाद पत्नी ने अपनी कार की चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दिया।
इसके बाद पुलिस कार की खोज में दिनभर चक्कर लगाती रही। मामला गुरुवार का है जब घर में हुए झगडे़ के बाद गुस्से में पति कार लेकर निकल गया।
इसके बाद पत्नी ने पति की गुमशुदगी दर्ज करने के बजाय पत्नी ने कार चोरी की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा दिया।