फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! जन्मा 600 ग्रा. का बच्चा, न दिमाग, न गुर्दा

Wed, 25 Feb 2015 12:20 AM IST
अनुराग गंगोला, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में एक महिला ने सामान्य डिलीवरी में एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसका वजन मात्र 600 ग्राम है। जबकि सामान्य नवजात शिशु का वजन करीब तीन किलो होता है।
विज्ञापन


बता दें कि दुनिया में सबसे कम वजन वाले बच्चे का जन्म यूरोप में हुआ था। उसका 450 से 475 ग्राम के बीच वजन था, जो कि एक रिकार्ड है। उधर, बच्चे को नाजुक हालत में जीवनरेखा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बाल रोग एवं गहन शिशु चिकित्सक डॉ. रवि सहोता उसे जीवनदान देने में जुटे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का न तो दिमाग बना है न ही गुर्दे। सिर्फ जिगर, दिल और फेफड़े हैं।

जसपुर निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी वंदना को प्रसव का दर्द होने पर पर रामनगर रोड स्थित डॉ. वीना जोशी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीते मंगलवार देर शाम उन्होंने सामान्य डिलीवरी के बाद बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 के बजाए 24 हफ्ते में पैदा हुआ बच्चा

बच्चे को देख डॉ. जोशी व उनके सहयोगियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डॉ. सहोता से संपर्क किया। जिसके बाद वह मंगलवार देर रात सवा एक बजे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।

उसे गहन शिशु चिकित्सा केंद्र में जीवन रक्षक उपकरण सी-पैप में रखा है। डॉ. सहोता ने बताया कि सामान्य तौर पर बच्चा 40 हफ्ते में पैदा होता है। जिसका वजन करीब तीन किलो होता है, लेकिन इस बच्चे का वजन 600 ग्राम है जो महज 24 हफ्ते में पैदा हो गया है।

उन्होंने बताया कि बच्चे का न तो दिमाग बना है न ही गुर्दे। सिर्फ जिगर, दिल और फेफड़े बने हैं। जब बच्चे को दवा देने के लिए शरीर में नस नहीं मिली तो उसकी नाभी के रास्ते दिल तक दवा पहुंचाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें