फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लाने गई महिला की जंगल में मिली लाश

Mon, 20 Jan 2014 07:43 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना में चारापत्ती के लिए जंगल गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने देर रात उसका शव जंगल से बरामद किया। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें,उत्तराखंड की बेटी के लिए जमीन पर उतरे निशंक

रविवार शाम उपला तपोवन क्षेत्र निवासी मुन्नी देवी (65) अंधेरा होने पर घर नहीं लौटी तो अनहोनी की आशंका में परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जंगल के भीतर देर रात उसका शव झाड़ियों में मिला।

चोट के निशान मिले
बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे। परिजन उसके पेड़ से गिरने की आशंका जता रहे हैं। सोमवार को परिजनों ने महिला का तपोवन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना नहीं
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती अर्जुन सिंह रावत ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। बताया कि मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें