फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला ने लगाई फांसी

Wed, 12 Sep 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सात माह की गर्भवती महिला ने पति की दूसरी शादी के शक में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी इस दंपत्ति का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था। इनका एक बेटा साढ़े तीन वर्ष का है और मृतका सात माह के गर्भ से थी।

विज्ञापन


मृतका को पति पर छिप कर दूसरी शादी करने का शक था। पति सिडकुल औद्योगिक संस्थान स्थित एक फैक्ट्री की पेंट शॉप में काम करता है। मंगलवार शाम को पति रोज की तरह काम से वापस आया तो उसका पत्नी से विवाद हो गया। उसके बाद दोनों सो गए।

रात में जब पति की नींद खुली तो महिला कमरे से गायब थी। उसने बाहर जाकर देखा तो महिला छत पर लगे पाइप से कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें