फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए आज घोषित होगी उत्तराखंड की क्रिकेट टीम

Wed, 12 Sep 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की पहली क्रिकेट टीम आज घोषित की जाएगी। 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम 16 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। अभी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में 25 सदस्यीय टीम का 10 दिवसीय अभ्यास शिविर चल रहा है। 

विज्ञापन


गत सात सितंबर को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास शिविर शुरू हुआ था। बीसीसीआई कोच भास्कर पिल्लई और ट्रेनर प्रशांत पुजारा की देखरेख में तीन अतिथि क्रिकेटर रजत भाटिया, विनीत सक्सेना और मलोलन रंगराजन समेत सभी 25 क्रिकेटर ने अभ्यास शुरू किया। पहले 10 दिनों का शिविर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में ही आयोजित किया जाना प्रस्तावित था लेकिन लगातार हो रही बारिश के बाद अब नई रणनीति बनाई गई है।

इसके तहत आज छठे दिन ही 15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया जाएगा। यह सभी खिलाड़ी 16 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका एक अभ्यास शिविर वहां आयोजित किया जाएगा। हालांकि विकल्प के तौर पर बड़ौदा में भी अभ्यास शिविर लगाए जाने की संभावनाएं देखी जा रही है। कहा गया है कि गुजरात में प्रतियोगिता खेली जानी है। ऐसे में बड़ौदा में शिविर लगने से टीमों को गुजरात के  हालातों से तालमेल बैठाने में आसानी रहेगी। 
विज्ञापन


अंडर-16 के ट्रायल टले
अंडर-16 की जिला टीम के चयन के लिए फाइनल ट्रायल मंगलवार को बारिश के कारण स्थगित हो गए। फाइनल ट्रायल के लिए कुल 114 क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। इन सभी को फाइनल ट्रायल में शामिल होना था, जिसके बाद देहरादून जिले की दो टीमों का चयन होना था। यह टीमें अंडर-16 स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी, जिसके आधार पर राज्य की टीम चुनी जाएगी। ट्रायल के मुख्य समन्वयक आरएस वाधवा ने बताया कि ट्रायल की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें