फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से हुई लड़ाई तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के गोपेश्वर में एक व्यापारी की पत्नी ने अपने शरीर में मिट्टी तेल छिड़क कर मौत को गले लगा दिया। मौत की वजह दंपति के बीच कहासुनी होना बताई जा रही है।
विज्ञापन


व्यापारी मोहन सिंह फर्स्वाण सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर पहुंचा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मोहन की पत्नी मंजू (32) ने गुस्से में शरीर में मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी।

पत्नी को आग लगते देख मोहन चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। आग बुझाने में मोहन सिंह भी करीब 30 फीसदी तक झुलस गया।
विज्ञापन

आग से करीब 70 फीसदी जल गई थी मंजू

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दंपति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मंजू आग से करीब 70 फीसदी जल गई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को तड़के देहरादून ले जाते वक्त मंजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि मोहन का देहरादून में इलाज चल रहा है।

मृतका की आठ और दस साल की दो पुत्रियां और पांच साल का पुत्र है। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरे में चारों ओर मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी। प्रथम दृष्ट्या मामला दंपति के बीच कहासुनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें