उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर बुधवार की सुबह दारोगा रैंकर्स परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद बुधवार शाम तक पुलिस मुख्यालय को यह परिणाम भेज देगी। हालांकि, रिजल्ट हाईकोर्ट की अनुमति के बाद ही जारी हुआ है। बता दें कि 140 परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका में कोड अंकित न किए जाने के कारण उनका मूल्यांकन न होने से रिजल्ट फाइनल नहीं हो पा रहा था।
अब पीएचक्यू ने सेंटरों से उनके कोड देकर उनका मूल्यांकन करा लिया है। डीजीपी ने मेरिट बनाने के लिए डीआईजी अमित सिन्हा की अगुवाई में एक समिति भी गठित की थी। प्रदेश में करीब सात माह पहले 301 पदों के लिए हुई दारोगा रैंकर्स परीक्षा में साढ़े दस हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र के चार सेट (ए, बी, सी,डी) तैयार किए थे।