फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख में नन्ही जान, फिर क्यों मां ने किया ऐसा?

Tue, 11 Feb 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी में एक गर्भवती महिला ने पंखे से लटकर कर मौत को गले लगा लिया है। सुसाइड नोट में महिला ने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'

कहा है अब वह जीना नहीं चाहती है। मृतक महिला के भाई की ओर से जीजा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि जीजा दीदी को अक्सर परेशान करता था।

पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

परेशान होकर ही उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सात माह की गर्भवती थी

ढुंगीधार पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर रविवार की शाम 6 बजे कपिल पंवार की पत्नी रजनी 26 वर्ष घर के अंदर पंखे से लटकी हुई मिली। महिला के पति का जाखणीधार में मेडिकल स्टोर है और घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।

पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'

महिला सात माह की गर्भवती थी और उसका एक चार साल का बेटा है। घटना का पता तब चला जब कपिल ने रजनी को फोन मिलाया और उसने फोन नहीं उठाया। फिर उसने पडोस की एक महिला को फोन कर अपने घर में देखने को कहा।

महिला का सुसाइट नोट बरामद हुआ

कपिल ने अपने साले योगेंद्र सिंह निवासी मोलधार 7 ई को फोन कर घर पर देखने को कहा। पड़ोस की महिला और मृतका का भाई जब घर में पहुंचे तो वहां रजनी पंखे से लटकी हुई थी।

पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात

वे उसे उपचार के लिए 8 बजे जिला चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी 2008 में हुई थी। कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि घर से महिला का सुसाइट नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा है ये

सुसाइड नोट में रजनी ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतका के भाई योगेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि जीजा दीदी को परेशान करता था।

पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात

प्रताड़ित होकर ही रजनी को यह कदम उठाना पड़ा। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी बाते सामने आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जांएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें