हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र के बाग में एक महिला और बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला का पति फरार है। शुक्रवार की सुबह बाग की झोपड़ी में महिला का शव लटका हुआ मिला। वहीं पास में दुधमुंही बच्ची का शव भी पड़ा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक जगजीतपुर स्थित शिवपुरी बाग में मजदूर झोपड़ियों में रह रहे हैं। यहां ओमप्रकाश की पत्नी संध्या (31) झोपड़ी के भीतर फांसी पर लटकी मिली। जमीन पर ही उसकी करीब 11 माह दूधमुंही बच्ची का शव भी पड़ा था। इस बच्ची के गले में भी रस्सी बंधी हुई थी। लोगों ने जब महिला को फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक जगजीतपुर स्थित शिवपुरी बाग में मजदूर झोपड़ियों में रह रहे हैं। यहां ओमप्रकाश की पत्नी संध्या (31) झोपड़ी के भीतर फांसी पर लटकी मिली। जमीन पर ही उसकी करीब 11 माह दूधमुंही बच्ची का शव भी पड़ा था। इस बच्ची के गले में भी रस्सी बंधी हुई थी। आसपास के लोगों ने जब महिला को फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृत महिला की शिनाख्त संध्या (31) के रूप में हुई। बताया गया कि घटना के बाद से पति ओमप्रकाश फरार है। परिवार मूलतः नेपाल के रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस को पति पर भी शक है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।