फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गांजा तस्करी की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में फूलवती को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.020 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पटेलनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ब्रह्मपुरी निवासी फूलवती (38) को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.020 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पटेलनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी करने लगी थी। बरामद गांजे को वह छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की तैयारी में थी। इसके जरिये वह अधिक मुनाफा कमाना चाहती थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि फूलवती के खिलाफ वर्ष 2022, 2025 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें