फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश: दो साल पहले फंदे से मारा था गुलदार, खाल बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 03:01 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)

सार

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था। इसके बाद उसने खाल निकालकर अपने पास छिपाकर रख ली थी और उचित खरीदार मिलने पर उसे बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी जिले की सतपुली थाना पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश किया है। आरोपी खाल को हरियाणा में बेचने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी सर्वेश पंवार के अनुसार ग्राम पोखरी (दुधारखाल) निवासी संदीप धस्माना के पास गुलदार की खाल होने और उसे बेचने की तैयारी की सूचना मिली थी। जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घर में रखे एक टिन के बॉक्स से गुलदार की खाल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था।

Uttarakhand: बैठक में सीएम धामी के निर्देश, राजाजी के लिए भी बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने खाल निकालकर अपने पास छिपाकर रख ली थी और उचित खरीदार मिलने पर उसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस प्रकरण में किसी वन्यजीव तस्करी गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें