फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पाखरो में संवरा वन्यजीवों का वास स्थल, बढ़ी बाघों की हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में वन्यजीवों के लिए बेहतर वास स्थल विकसित करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। आक्रमणकारी वनस्पतियों को हटाकर स्थानीय घासों का रोपण करने से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है। चीतल और सांभर के झुंड के साथ हाथियों की मौजूदगी भी दिखाई देने लगी है। वहीं, बाघों का मूवमेंट भी बढ़ा है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व में लैंटाना, कालाबांस समेत कई आक्रमणकारी प्रजातियों का फैलाव हुआ है। इससे स्थानीय वनस्पतियों को नुकसान पहुंचने के साथ वन्यजीवों के प्राकृतिक वास स्थल भी प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए वन विभाग ने पाखरो रेंज में वास स्थल सुधारने की योजना बनाई।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ तरुण एस ने बताया कि पहले चरण में 50 हेक्टेयर क्षेत्र से आक्रमणकारी प्रजातियों को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब सात महीने पहले यहां एलिफेंट ग्रास, लेमन ग्रास समेत स्थानीय घासों की कई प्रजातियों का रोपण किया गया। अब इनका फैलाव होने लगा है और इसके बेहतर परिणाम दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


चीतल-सांभर के झुंड पहुंच रहे
डीएफओ तरुण एस के अनुसार, स्थानीय घासों के विकसित होने से वन्यजीवों को अनुकूल वातावरण मिल रहा है। क्षेत्र में चीतल और सांभर के बड़े झुंड पहुंच रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी के साथ ही बाघों का मूवमेंट भी बढ़ा है। घासों का विकास आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र की सुरक्षा और देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पाखरो रेंज में इको टूरिज्म की गतिविधियां भी संचालित होती हैं। ऐसे में वास स्थल बेहतर होने से पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार का अवसर भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें