कई बार हाथी और दूसरे जानवर भी तोड़ देते हैं कैमरा ट्रैप
करीब 820.42 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैला राजाजी टाइगर रिजर्व में विशेषकर हाथियों और बाघ की सुरक्षा के साथ उनके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 400 से अधिक लोकेशन पर कैमरा ट्रैप लगाए हैं। पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि उनके यहां करीब पांच से छह मामले कैमरा चोरी होने के दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार हाथी और दूसरे जानवरों की ओर से भी कैमरा ट्रैप को नुकसान पहुंचाया जाता है। यह कैमरे लोगों के किसी काम के नहीं होते हैं। कई बार लोग कैमरा उखाड़कर ले जाते हैं, लेकिन फिर वहीं जंगल में फेंक जाते हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अगर आपके घर की छत है छोटी तो छोटे पैमाने पर कर सकते हैं बिजली पैदा, बिल में भी पाएंगे छूट
प्रदेश में कहां कितने कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, सुरक्षा की दृष्टि से यह बताना उचित नहीं है। प्रदेश में कई वन प्रभागों ने समय-समय पर कैमरा चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन मामलों में संबंधित वन प्रभागों की ओर से कार्रवाई की जाती है। कुछ मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई है। कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है। - डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, वन विभाग