फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः उच्च हिमालयी क्षेत्र के जंगलों में फिर लगी आग

Wed, 09 Nov 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में 3400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बुर्फू गांव के आसपास के जंगलों में तीन दिन से भीषण आग लगी है।
विज्ञापन


आग ने करीब छह किलोमीटर के दायरे को अपनी चपेट में ले लिया है। दुर्लभ वन्यजीवों और बुर्फू गांव के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

आशंका है कि अवैध रूप से शिकार करने वालों ने यह आग लगाई होगी।
विज्ञापन

बुर्फू पहुंचने में तीन दिन लग जाएंगे

वन रेंजर लवराज सिंह ने वनकर्मियों को मौके के लिए रवाना तो कर दिया है, लेकिन उन्हें बुर्फू पहुंचने में तीन दिन लग जाएंगे।

मुनस्यारी से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुर्फू माइग्रेशन गांव है। अक्तूबर के अंत में गांव के लोग घरों में ताले डालकर घाटियों को निकल आए हैं।

हालांकि, गांव में कुछ लोग पहरेदारी के लिए रुके हैं। उन्होंने ही बुर्फू के आसपास के जंगलों में भीषण आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें