फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून: गेस्ट टीचरों की रैली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद, पुलिस हुई एक्टिव

Wed, 09 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को भाजयुमो कार्यकर्ता एसएसपी से मिले। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों की रैली में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसएसपी सदानंद दाते से मुलाकात की। इस संबंध में एसएसपी को भी ज्ञापन दिया गया है। एसएसपी ने आश्वस्त किया जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोमवार को अतिथि शिक्षकों के मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान कुछ बाहरी अराजकतत्वों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की बात सामने आई है।

सीमांत प्रदेश में इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि कहीं ऐसा न हो कि यहां पर जेएनयू जैसा माहौल पैदा हो जाय।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली रैली की वीडियो फुटेज

सीसीटीवी - फोटो : demo
मोर्चा ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की खुफिया विभाग से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित करें।

एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि रैली की वीडियो फुटेज खंगाली गई है। इस मामले की स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और पुलिस से संयुक्त जांच कराई जा रही है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नैनीताल एसएसपी और एलआईयू को भी इस बारे में अपने स्तर से जांच कराने के लिए अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें