चंद्रन के ट्वीट पर कई वन अधिकारियों ने ट्वीट किया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुरेंद्र मेहरा के मुताबिक इस बात की भी संभावना है कि यह जंगली चावल राजाजी में भी कहीं हो। चंद्रन का कहना है कि यह संभव है। उन्होंने खुद यह जंगली चावल लैंसडौन वन प्रभाग के चौखंब क्षेत्र में देखा था।
एक अन्य वन अधिकारी एसटीएस लैप्चा के मुताबिक देहरादून वन प्रभाग की कंपार्टमेंट हिस्ट्री में इसे शामिल किया जाना चाहिए। मनोज चंद्रन के मुताबिक जंगली चावल दलदली जमीन में अपने आप ही होता है। यह देहरादून में बहुत बड़े क्षेत्र में पाया गया है। साफ है कि अभी और अध्ययन की दरकार है।
जंगली चावल को इससे पहले देहरादून में किसी ने रिपोर्ट नहीं किया। मेरी नजर में इसका बड़ा क्षेत्र यहां मौजूद है। इस पर अभी और खोज किए जाने की जरूरत है।
- मनोज चंद्रन, मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन, वन मुख्यालय, देहरादून