युवती को हंगामा करता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान युवती ने बताया कि युवक और उसके बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते युवक और उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवती की बात सुनकर वधू पक्ष ने युवक से जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर वधू पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि वधू पक्ष ने दूल्हे, उसके माता-पिता और भाई को बंधक बना लिया। इस बीच ग्रामीणों की पंचायत हुई। बताया जा रहा है कि वधू पक्ष ने शादी में खर्च हुई पांच लाख की रकम वर पक्ष से मांगी, लेकिन दूल्हे ने रकम देने से इंकार कर दिया।
इस पर वधू पक्ष ने समझौते से इंकार कर दिया और उन्हें अपने घर में ही कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक बार फिर ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें वर पक्ष ने पांच लाख रुपये वधू पक्ष को दिए और समझौता कर लिया। इसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों को छोड़ दिया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।