सिर पर गहरी चोट लगने से बंतों (42) जमीन पर गिर गई। इधर घर के दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि मां जमीन पर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं पति मौके से फरार हो चुका था।
शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण जब तक बंतो को अस्पताल ले जा पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ सुखपाल सिंह मान मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि आरोपी रविनाथ अपनी बेटी की शादी जिस युवक से कराना चाहता था, वह शराब पीने का आदी है।
इसलिए उसकी पत्नी इस शादी के खिलाफ थी। आरोपी के पांच बच्चे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।