फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक दूर करने के लिए पत्नी ने ली पति की ऐसी परीक्षा कि मच गया हल्ला, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Wed, 23 Aug 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
ए‌क पत्नी ने अपने पति परमेश्वर की ऐसी परीक्षा ले डाली कि पूरे शहर में हल्ला मच गया। अपना शक दूर करने को एक पत्नी ने पति की अनोखी अग्नि परीक्षा ले डाली।
विज्ञापन


हरिद्वार के सिडकुल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब दो साल पहले रुड़की क्षेत्र की युवती से हुई। पिछले कुछ समय से पत्नी को शक था कि पति का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। 

महिला ने पति पर शक जताते हुए इसकी शिकायत एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से की। एसपी देहात ने महिला हेल्पलाइन प्रभारी प्रमिला बिष्ट को इस मामले में पति-पत्नी को बुलाकर मामले की जांच करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने युवती को अपनी बहन बता दिया

court
महिला हेल्पलाइन में पति-पत्नी को बुलाया गया। इनसे पूछताछ शुरू की गई तो पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने पति के चरित्र पर शक उठाते हुए युवती से प्रेम संबंध की बात कही।

पति ने युवती को अपनी बहन बता दिया। जिससे मामला उलझ गया। दोनों ही अपने-अपने दावों पर अड़ गए।

इसी बीच महिला ने अजीबोगरीब शर्त रख दी। महिला ने कहा कि युवती अगर उसके पति को राखी बांध दे तो उसका शक दूर हो जाएगा। यह सुनकर पति के चेहरे की हवाइयां तो एक बार के लिए उड़ गई, लेकिन वह इसके लिए राजी हो गया। महिला हेल्प लाइन प्रभारी ने युवती को भी बुला लिया। सबके सामने युवती ने जब महिला के पति को राखी बांधी तो पत्नी का शक दूर हो गया। इसके बाद सभी अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें