कबूला कि उसके अवैध संबंध दीपक की पत्नी से कई माह से थे। दीपक उस पर शक करता था। घटना के दिन वह दीपक को लेकर वरदान अस्पताल के पीछे पहुंचा था। शराब पीने के दौरान पत्नी से संबंध को लेकर उनके बीच विवाद हुआ तो उसने ईंट उठाकर दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।
दीपक की मौत होने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी भी एक दुकान पर कार्यरत है। आरोपी अक्सर दीपक की गैर मौजूदगी में उसके घर आता जाता था। कई माह से उसके उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि दीपक की मुलाकात अपने प्रेमी से उसकी ही पत्नी ने कराई थी।
दीपक की हत्याकांड के खुलासे में जुटी कनखल पुलिस को क्लू भी उसके घर के आसपास के लोगों से ही मिला। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि दीपक की गैरमौजूदगी में एक युवक आता जाता था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने जब उसकी पत्नी से पूछताछ की तो उसने रवि के संबंध में जानकारी दी। रवि के हत्थे चढ़ते ही तुरंत हत्याकांड का खुलासा हो गया।
गर्भवती है दीपक की पत्नी
दीपक ने दो वर्ष पूर्व ही एक मंदिर में शादी की थी। परिजन इस शादी के खिलाफ थे, लिहाजा घर से उसका कोई लेना देना नहीं था। वह अपनी पत्नी के साथ अलग किराये के कमरे में रहता था। तलाकशुदा पत्नी के पहले पति से दो बच्चे हैं और दीपक से शादी के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था। अब फिर वह चार माह की गर्भवती है।