फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी न रखने पर पत्नी ने पति को पिटाई कर घर से निकाला, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा युवक

Tue, 07 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक ने अपनी पत्नी पर नौकरानी नहीं रखने के कारण पिटाई कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोप है कि महिला ने मायके वालों के साथ मिलकर पति की दुकान पर भी ताला लगा दिया।

विज्ञापन


साथ ही नौकरानी नहीं रखने तक दुकान और मकान में पति के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से पंजाब के संगरूर निवासी युवक की शादी अप्रैल 2011 में रुड़की के पुरानी तहसील निवासी युवती से हुई थी।

शादी के बाद से ही युवक ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा है। उसने घर चलाने के लिए मच्छी मोहल्ले में दुकान खोल ली थी। इसी बीच घर के कामकाज के लिए पत्नी नौकरानी रखने के लिए युवक पर दबाव बनाने लगी, लेकिन युवक टालता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों में मनमुटाव होने लगा। आरोप है कि रविवार को पत्नी नौकरानी लगाने की जिद पर अड़ गई और दोनों में विवाद हो गया। दोनों के विवाद में युवक के ससुराल वाले भी आ गए। आरोप है कि पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। साथ ही उसे घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद दुकान पर भी ताला लगा दिया। साथ ही धमकी दी कि जब तक नौकरानी नहीं रखी जाएगी, उसकी घर और दुकान में एंट्री नहीं होगी। सोमवार को पति गंगनहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें