फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी युवक मौत प्रकरण: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मुख्य सचिव और डीजी को किया तलब

Tue, 07 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी समेत छह आला अफसरों को तलब कर लिया है। आयोग ने सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन


अधिकारियों से घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने टिहरी के डीएम व एसपी को दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वे स्वयं बुधवार या बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के घर जाकर घटना की जानकारी लेंगी।

आरोप है कि नैनबाग तहसील के श्रीकोट गांव में एक विवाह समारोह के दौरान कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक जितेंद्र दास की इस कदर पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कहा जा रहा है कि दबंगों को जितेंद्र दास का कुर्सी पर बैठकर भोजन करना रास नहीं आया और वे उस पर बुरी तरह से टूट पड़े। घटना के उजागर होने के बाद शासन और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने इसकी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की है। आयोग में उत्तराखंड के मामले देख रही आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टिहरी और देहरादून के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी संज्ञान लिया

इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, टिहरी और देहरादून के जिलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) और टिहरी के पुलिस अधीक्षक को दिल्ली तलब किया हैं। 15 मई को आयोग इस मामले की सुनवाई करेगा। 

सामाजिक संगठनों की शिकायत मिलने पर मैंने देहरादून और टिहरी के जिलाधिकारियों से ब्यौरा तलब किया है। देहरादून के जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे पोस्टमार्टम के लिए पांच चिकित्सकों का पैनल बनाएंगे और कैमरे के सामने पोस्टमार्टम करेंगे।

मुख्य सचिव व डीजीपी को आयोग में बुलाया गया हैं। मैं स्वयं बुधवार या बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगी। इस घटना में मैंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और जो दोषी नहीं है, उन्हें परेशान न किया जाए। - डॉ. स्वराज विद्वान, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बीआर आर्य ने भी घटना के बारे शासन व प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। आयोग के सचिव जीआर नौटियाल ने टिहरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है, जिसमें घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एनएचआरसी की टीम जांच के लिए आएगी श्रीकोट गांव

अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम श्रीकोट गांव आएगी। एनएचआरसी की वरिष्ठ सदस्य ज्योतिका कालरा ने पूर्व सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को टीम भेजने का आश्वासन दिया है। टीम पीड़ित परिवार के घर जाकर घटना की जानकारी लेगी।

घटना के उजागर होने के बाद पूर्व सांसद तरुण विजय ने इसकी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। आयोग की सदस्य कालरा ने पूरे प्रकरण में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली और दर्ज मामले की धाराओं पर भी सवाल खड़ा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें