फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: विधानसभा सत्र से पहले वाई-फाई से लैस होगा गैरसैंण

Sat, 22 Aug 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी बनने की राह जोट रहे गैरसैंण को विधानसभा सत्र चलने का फायदा मिलने वाला है। सत्र से पहले गैरसैंण वाई-फाई से लैस हो जाएगा। हालांकि वाई-फाई जोन की यह सुविधा सत्र तक ही होगी। मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भराड़ीसैंण पहुंचकर मुख्य सचिव ने विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

उन्होंने निर्माण एजेंसी को 20 सितंबर तक विधायक निवास के 24 कमरे तैयार करने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव के लिए भी अलग से तीन कमरे तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सत्र के लिए गैरसैंण को मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल, बिजली, सड़क और संचार की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। विद्युत व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता को देवाली खाल से भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर तक स्ट्रीट लाइट, कमरों में एलईडी लाइट लगाने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर खरीदने को कहा।
विज्ञापन

जीएमवीएन के जिम्मे होगी भोजन व्यवस्था

पीडब्लूडी को भराड़ीसैंण तक मोटर मार्ग का डामरीकरण, नाली निर्माण, भूस्खलन संभावित स्थानों पर सुरक्षा दीवार ठीक करने के निर्देश दिए। भोजन व्यवस्था का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम का होगा।

जिलाधिकारी अशोक कुमार से उन्होंने कहा कि गैरसैंण विकास परिषद के मद में उपलब्ध चार करोड़ रुपये की धनराशि से विधानसभा सत्र के कार्यों में खर्च कर ली जाए।

राजकीय पॉलीटेक्निक के निर्माणाधीन भवन का भी मुख्य सचिव ने जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को यहां 15 दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव तकनीकी शिक्षा आरके सुधांशु, लोनिवि सचिव अमित नेगी, विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र, कमिश्नर गढ़वाल एनएस नपल्च्याल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें