फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धर्म के नाम पर खून बहाने वालों को फांसी दो'

Tue, 01 Oct 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन फिलॉसोफिकल कांग्रेस के 87वें अधिवेशन में राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि धर्म के नाम पर खून बहाने वालों को चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धार्मिक पाखंड से देश को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे ऐसे धर्म को न माने जो आपस में लड़ाई कराता हो।

पढें, विवादों में भी रहें हैं पुलिस के नए 'मुखिया'

तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट के सभागार में इंडियन फिलॉसोफिकल कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार से दो अक्तूबर तक आयोजित किया गया है।

अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस धर्म से महिलाएं विधवा होती हैं, खून बहता है, भाई से भाई लड़ता है और नफरत फैलती है, उस धर्म का न होना अच्छा है।
विज्ञापन


पढें, जॉय की गोली का निशाना बना 'आदमखोर'

धर्म के नाम पर हो रहा देश का अहित
धर्म के नाम पर खून बहाने वालों को चौराहे पर फांसी पर लटकाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि पाखंड और गुमराह करने वाले धर्म को न मानें। महामहिम ने कहा कि धर्म के नाम पर देश का अहित किया जा रहा है। इस उन्माद से बाहर निकलना होगा।

पढें, बीएस सिद्घू होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

उन्होंने कहा कि वह कार्ल मार्क्स की बात से पूरी तरह इत्तफाक रखते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म वाकई में अफीम होता है। इस अफीम ने दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा खून बहाया है।

शिक्षा में खोट आ गया
शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि आज शिक्षा में खोट आ गया है। इसलिए अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल ने कहा कि सब मनुष्यों में मानवता बनी रहे, बस यही सबसे बड़ा दर्शन है।
विज्ञापन


पढें, चीन की 'ऊंगली' से आगे नेपाल की मित्रता का 'हाथ'

कार्यक्रम में प्रो. डीएन द्विवेदी और प्रो. यूएस बिष्ट ने भी विचार रखे। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक हरिसिंह बोनाल, प्रो. मोहन चंद्र बलोदी, शिक्षक गण, छात्र और बाहर से आए प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें