फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नाभाईः आखिर कौन है मास्टर माइंड?

Tue, 24 Sep 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएपीएमटी में पकड़े गए मुन्नाभाइयों के गिरोह के मास्टर माइंड तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। अभी तक पुलिस मुन्नाभाइयों के असली नाम-पतों का सत्यापन भी नहीं करा पाई है।
विज्ञापन


अब तक की छानबीन में यह बात तो तय मानी जा रही है कि रविवार को पकड़े गए मुन्नाभाइयों के तार एक ही गिरोह से जुड़े हुए हैं।

मास्टर माइंड का हरिद्वार से गहरा संबंध
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गिरोह के मास्टर माइंड का हरिद्वार से गहरा संबंध है। पुलिस की एक टीम हरिद्वार रवाना की गई है। हालांकि, गिरोह के सरगना के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।

पढ़ें, अब 11 वीं में ही बनें आईटी और आटोमोबाइल इंजीनियर

पुलिस मूल परीक्षार्थियों के पतों पर जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश में है। साथ ही जिन कोचिंग संस्थानों में छात्र कोचिंग कर रहे थे, उन पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए असली सरगना तक पहुंचा जा सके। पुलिस पकड़े गए मुन्नाभाइयों का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है।

पढ़ें, ये कैसी पूछताछ कि भाग निकले फर्जी छात्र

एसटीएफ भी जुटी जांच में
एसटीएफ भी इस मामले की जांच में जुट गई है। एसटीएफ ने भी पकड़े गए छात्रों के नाम-पते दर्ज कर कॉल डिटेल खंगाली है।

साथ ही पूर्व में पकड़े गए मुन्नाभाइयों से भी सरगना तक पहुंचने के लिए मदद ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस और एसओजी की चार टीमें भी छानबीन में लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें