फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में खाने खाते वक्त ऊधमसिंह नगर DM को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नोएडा-रुद्रपुर
विज्ञापन
Udham Singh Nagar DM, akshat gupta - फोटो : file photo
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में डीएम के पद पर पिछले सात महीने तक तैनात रहे 39 वर्षीय अक्षत गुप्ता को (39)को रविवार देर शाम जीआईपी मॉल में वक्त हार्ट अटैक पड़ा। उन्हें एंबुलेंस से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह जीआईपी मॉल में खाना खाने गए हुए थे। खाना खाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन व पारिवारिक मित्र डा. वरुण भार्गव ने अक्षत गुप्ता की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अक्षत गुप्ता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौत की खबर सुनते ही जिले के पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी सेक्टर-27 स्थित एच-40 पहुंचे।

यहां पर अक्षत गुप्ता के माता-पिता रहते हैं। अस्पताल प्रशासन से शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद शव उनके पिता के घर ही लाया गया। सोमवार सुबह 10.30 बजे नोएडा के सेक्टर 94 के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन


बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे। चार्ज सीडीओ आशीष श्रीवास्तव को दे गए थे। उनकी पत्नी रिद्धिम अग्रवाल आईपीएस अधिकारी हैं।

वर्तमान में वह रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट हैं। इससे पहले वह 2012 में यूएस नगर की एसएसपी भी रह चुकी हैं। अक्षत गुप्ता नैनीताल और अल्मोड़ा के भी डीएम रहे थे।
विज्ञापन

31 मई को हुआ था अक्षत गुप्ता का तबादला

Udham Singh Nagar DM, akshat gupta - फोटो : file photo
वहीं मौत की खबर सुनते ही जिले के पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी सेक्टर-27 स्थित एच-40 पहुंचे। यहां पर अक्षत गुप्ता के माता-पिता रहते हैं। अस्पताल प्रशासन से शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद शव उनके पिता के घर ही लाया गया।

बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे।

चार्ज सीडीओ आशीष श्रीवास्तव को दे गए थे। उनकी पत्नी रिद्धिम अग्रवाल आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट हैं। इससे पहले वह 2012 में यूएस नगर की एसएसपी भी रह चुकी हैं। अक्षत गुप्ता नैनीताल और अल्मोड़ा के भी डीएम रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें