फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मनोकामना पूरी होने पर जुबिन के गांव आएगी तीन देवताओं की पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने दादा-दादी की मनोकामना पूरी होने पर प्राचीन शिलगुर, बिजट और चुड़ेश्वर देवता की पालकी को एक दिन के प्रवास पर अपने पैतृक गांव क्यारी ले जाएंगे।
विज्ञापन


जुबिन के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने बताया कि देवता को प्रवास यात्रा पर ले जाने के लिए महाराज की आज्ञा लेनी पड़ती है। इससे पहले यह शुभ अवसर प्राप्त नहीं हुआ। बताया कि बीते वर्ष 17 नवंबर को जुबिन के साथ सिमोग मंदिर गए थे। जहां देवता से प्रवास यात्रा की अर्जी लगाई थी, जिसे देवता ने स्वीकार कर लिया और 25 मई 2024 की तिथि निर्धारित की थी। बताया कि देवता की प्रवास यात्रा को लेकर वह सपरिवार सहित बेहद उत्साहित हैं। देव बजीर कुंवर शर्मा ने बताया कि 24 मई की सुबह पूजा-अर्चना के बाद शुभ लग्नानुसार देवता की तीनों पालकियों को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकाला जाएगा। सहिया बाजार होते हुए पहला रात्रि विश्राम बैराट खाई में किया जाएगा। 25 मई को पूजा-अर्चना के बाद पालकी बैराट खाई से क्यारी के लिए प्रस्थान करेगी। जहां शुभ मुहूर्त पर पालकी का गृह प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें