I
Iरात में चाय बनाने से मना करने पर कार सवारों ने चायवाले को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। गत शुक्रवार रात हुई मारपीट में चायवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iघटना के संबंध में किसान नेता सोमदत्त शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में दिलवर थापा चाय की ठेली लगाते हैं। देर रात वह ठेली के पास ही सो जाते हैं। गत शुक्रवार देर रात करीब दो बजे यहां एक कार आकर रुकी। कार सवारों ने दिलवर को जगाया और चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन रात में दूध खत्म होने की बात कहकर थापा ने चाय बनाने से इन्कार कर दिया। इस पर कार सवार आगबबूला हो गए। उन्होंने आव देखा न ताव थापा को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।I
Iनशे में धुत इन युवकों ने थापा पर कार भी चढ़ा दी। स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हुए तो कार सवार वहां से भाग निकले। लोगों ने एबुलेंस बुलाई और थापा को दून अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।I