फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में राजेंद्र को मिली उत्तराखंड टीम की कमान

Fri, 01 Jun 2018 08:13 AM IST
दीपक सिंह नेगी,  अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : ANI
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लाल को उत्तराखंड की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी मिली है। वह सूरत गुजरात में होने वाली त्रिकोणीय शृंखला में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


चार जून से गुजरात के सूरत में उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र की टीमों के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाना है। इस बार उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के पोस्टर ब्वाय माने जाने वाले पिथौरागढ़ निवासी राजेंद्र धामी को टीम की कमान सौंपी गई है। डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के उत्तराखंड कोआर्डिनेटर हरीश चौधरी ने बताया कि टीम ने 25 मई से रुद्रपुर के शारदा स्टेडियम में अभ्यास किया।

टीम के खिलाड़ी बृहस्पतिवार शाम देहरादून के लिए रवाना हो गए, जहां से टीम दो जून को गुजरात जाएगी। वहां पर चार और पांच जून को टीम 10-10 ओवर के चार लीग मैच खेलेगी। छह जून को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल राजेंद्र का कहना है कि टीम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और कप जीतकर ही लौटेगी। कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फार्म में हैं। राजेंद्र अब तक दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और एक द्विपक्षीय शृंखला में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन


टीम : राजेंद्र सिंह धामी (कप्तान), धन सिंह कोरंगा (उपकप्तान), दीपू राना, सतेंद्र राना, गोपाल, गगनदीप, योगेश, बंकिम, ऋषिकेश, अरविंद, अनवर शेख, शैलेंद्र यादव, नारायण, निलेश राठौर।

समय-समय पर हो प्रतियोगिता
लक्सर हरिद्वार के सत्येंद्र राणा काफी समय से खेल से जुड़े हुए हैं। वह जिला स्तरीय बैडमिंटन और शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं जनवरी में हुए खेल महाकुंभ में डिस्कस थ्रो (व्हीलचेयर) में उन्होंने गोल्ड, शॉटपुट में कांस्य पदक हासिल किया। वह उत्तराखंड व्हीलचेयर टीम में बतौर गेंदबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से उन्हें दी जाने वाली व्हीलचेयर काफी हार्ड और वजनी है। कहा कि सरकार अगर उन्हें एक्टिव/लाइट व्हीलचेयर उपलब्ध करा दे तो उन्हें आसानी होगी। साथ ही उन्होंने सरकार से समय समय पर दिव्यांगों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए भी कहा।

सक्षम दिव्यांगों को नौकरी दे सरकार
शांतिपुरी में अपनी दूध डेयरी चलाने वाले धन सिंह धामी को त्रिकोणीय शृंखला में टीम की उपकप्तानी मिली है। वह बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड कप के दो मैचों में खेल चुके हैं, हालांकि उन मैचों में उन्हें करने के लिए कुछ ज्यादा मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान तो खर्चा आयोजक उठाते हैं लेकिन आने-जाने के खर्च की व्यवस्था उन्हें खुद करनी पड़ती है। सरकार की ओर से दी जाने वाली व्हीलचेयर काफी भारी है, जिस कारण सही से अभ्यास नहीं हो पाता। सरकार को उन जैसे खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही उनका कहना था कि सरकार सक्षम दिव्यांगों को नौकरी दे और उनको मिलने वाली पेंशन को उन दिव्यांगों को दे जो पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें