50 डॉक्टरों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित शिविर में 50 डॉक्टरों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
थैलीसीमिया केयर प्रोग्राम की को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता जुनेजा ने थैलीसीमिया बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की जान बचाने का सबसे अच्छा उपाय रक्तदान है। स्टेट ब्लड सेल के को-ऑर्डिनेटर मनीष नेगी ने कहा कि रक्तदान को लेकर अभी भी लोगों में कुछ भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। स्टेट को-ऑर्डिनेटर मनीष नेगी ने ब्लड मैनेजमेंट और ई-रक्तकोष के बारे में जानकारी दी।
मदर चाइल्ड हेल्थ के स्टेट प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित शुक्ला और पार्वती पांडे ने हीमोग्लोबिनोपैथी के बारे में बताया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. एमएस अंसारी, महासचिव डॉ. आईएस पाल, देहरादून सीएमओ डॉक्टर एसके गुप्ता आदि उपस्थित थे।