फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को पकड़ने में मदद करेगा वाट्सअप, जानिए कैसे

Sat, 22 Apr 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर अब आसानी से चोरी के जेवरात दुकानदार को नहीं बेच सकेंगे। इसके लिए देहरादून पुलिस और सराफा मंडल के व्यापारियों ने खास रणनीति बनाई है। वाट्सअप की मदद से पुलिस चोर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


पुलिस और सराफा मंडल के बीच एक सहमति बनी है। इसके अनुसार किसी व्यक्ति से जेवर खरीदने से पहले व्यापारी द्वारा एक फार्म भरा जाएगा। जिसमें जेवर बेचने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर, जेवर बेचने की वजह आदि डिटेल भरनी होगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही कुछ सराफा व्यापारी ठगी के शिकार भी हुए थे। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। सराफा मंडल के पदाधिकारी एसएसपी स्वीटी अग्रवाल से इस संबंध में मिले। पदाधिकारियों ने एसएसपी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें उनके द्वारा देहरादून व आसपास के जनपदों में सराफा कारोबारियों व अन्य लोगों से हुई चोरी और ठगी की घटनाओं के दृष्टिगत उनकी रोकथाम के लिए अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास वॉट्सअप ग्रुप बनाया

 एसएसपी स्वीटी अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस और सराफा व्यापारियों द्वारा एक वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें कोई भी जेवरात चोरी या ठगी की घटना होने पर पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी तत्काल दी जा सकती है। व्यापारी ऐसे में पुलिस की मदद भी करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें