फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने का वीडियो बनाने वाले सैनिक की पत्नी बोली, उनकी जान को खतरा

Sat, 22 Apr 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में तैनात सैनिक ने आर्मी में भ्रष्टाचार और खाने की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


आर्मी में भ्रष्टाचार और खाने की गुणवत्ता को लेकर देशभर में वायरल हुए वीडियो के मामले में एक सैनिक की पत्नी ने अपने पति की जान को खतरा बताते हुए क्लेमेंटाउन थाने में शिकायत की है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल के मुताबिक क्लेमेंटाउन में आर्मी की रेजीमेंट के सैनिक अजमेर सिंह की पत्नी सुमित देवी ने शुक्रवार रात क्लेमेंटाउन थाने में इस संबंध में शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि 21 जनवरी, 2017 को आर्मी में भ्रष्टाचार और अच्छा खाना न मिलने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू

फेसबुक पर मामला उछलने के बाद उसके पति अजमेर के मोबाइल आदि जब्त उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू की थी। इसी बीच पति अजमेर सिंह को यूनिट के साथ राजस्थान भेजा रहा है। पत्नी ने आशंका जताई है कि उसके पति की जान को खतरा है।

उनके पति को बाहर भेजा गया तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। शिकायती पत्र में कहा है कि कोर्ट आफ इंक्वायरी यही रहते हुए पूरी की जाए। एसएसपी ने बताया कि मामले में आर्मी के अधिकारियों से बात कर सही जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें