पश्चिम बंगाल से पाताल भुवनेश्वर घूमने आए पर्यटकों के दल के एक सदस्य की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 12 जनवरी को पश्चिम बंगाल से पर्यटकों का दल पाताल भुवनेश्वर आया था। दल पाताल भुवनेश्वर के एक होटल में रुका था।
दल में शामिल बलई दत्ता (59) पुत्र स्वर्गीय गोपाल दत्ता सुबह बाथरूम गए थे। वहां उनको दिल का दौरा पड़ा और वह अचेत हो गए। साथ के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉ. पवन कार्की ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष तारा सिंह राना ने बताया कि मृतक कोलकाता के ओल्ड निमता रोड पोस्ट बेलघड़िया, जिला उत्तर 24 परगना के रहने वाले थे। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।