फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में फिसलकर पाक सीमा पर लापता जवान की खोज के लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे सीएम

Mon, 13 Jan 2020 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पिछली आठ जनवरी से लापता अनंतनाग फारवर्ड पोस्ट पर तैनात 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र सिंह के परिजन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजेंद्र को ढूंढने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत की मांग की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को केंद्र सरकार से बातचीत का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


रविवार को राजेंद्र के पिता रतन सिंह नेगी, भाई कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। इस दौरान राजेंद्र के पिता ने उनके बेटे को खोजने के लिए केंद्र सरकार से बात कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रक्षा मंत्री के साथ ही सेना के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे।

विदित है कि 11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान राजेंद्र सिंह पिछले आठ जनवरी से लापता हैं। अनंतनाग फारवर्ड पोस्ट के नजदीक एवलांच आने से वह पाक सीमा की तरफ गिर गए थे। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें