फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरबर्टपुर में पीठ बाजार की नीलामी के दौरान हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका हरबर्टपुर के कार्यालय में शुक्रवार को बुलाई गई साप्ताहिक पीठ बाजार की नीलामी प्रक्रिया में जमकर हंगामा हुआ। टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए ठेकेदारों ने पालिका प्रशासन पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने आए कई सभासद और पालिकाकर्मी मौके से खिसक लिए। मामले में संबंधित ठेकेदारों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा हैै।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में राज्य आंदोलनकारी और ठेकेदार जयराम चौहान, दीपक चौहान, जमशेद अली, सुधीर रावत, साहिल ने बताया कि शुक्रवार को पालिका कार्यालय हरबर्टपुर में साप्ताहिक पीठ बाजार की नीलामी होनी थी, लेकिन पालिका कर्मचारियों ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए पहले तो प्रक्रिया में हिस्सा लेने आए कई ठेकेदारों को अंदर घुसने नहीं दिया। किसी तरह ठेकेदार अंदर पहुंचे तो वहां भी बहुत ही कम धनराशि में ठेके को एक व्यक्ति के नाम पर छोड़ दिया गया। आरोप लगाया कि कई ठेकेदार साप्ताहिक पीठ बाजार को 25 लाख रुपये तक में लेने के लिए तैयार थे, लेकिन पालिका प्रशासन ने मिलीभगत कर मात्र 18.53 लाख रुपये में ही टेंडर छोड़ दिया। उन्होंने एसडीएम से मामले में कार्रवाई कर टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।
वहीं, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किया जाएगा।
----
सभी आरोप निराधार है। टेंडर प्रक्रिया सभी के समक्ष खुले में हुई थी, जो पूर्ण रूप से नियमों के हिसाब से थी। कुछ लोग पालिका प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

- देवेंद्र बिष्ट, पालिकाध्यक्ष, हरबर्टपुर
----
पालिका कर्मचारी राजस्व को पहुंचा रहे नुकसान
भाजपा नेता और हरबर्टपुर पालिका के सभासद विपुल अग्रवाल ने पालिका कर्मचारियों पर पालिका को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंद सभासदों के बहकावे में आकर पालिका कर्मचारी पालिका के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें