फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, राजधानी में ऐसे चोरी कर रहे हैं 'पैसे वाले'

Wed, 04 Dec 2013 12:56 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में वेडिंग प्वाइंट वाले छोटी सी स्लिप से लाखों की सर्विस टैक्स चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार

शादी के सीजन में अंधाधुंध कमाई करने के बावजूद वह कागजात पर ट्रांजेक्शन दिखा ही नहीं रहे, जिससे सर्विस टैक्स देने से साफ बच निकल रहे हैं। शहर में तकरीबन 80 वेडिंग प्वाइंट हैं, जिनमें से केवल 18 का ही रजिस्ट्रेशन हैं।

नए सिरे से होगी कार्रवाई
ऐसे सर्विस टैक्स चोरों पर लगाम के लिए विभाग अब नए सिरे से कार्रवाई में जुटा है। बता दें कि वेडिंग प्वाइंट वालों के लिए एक्जेंप्टेड लिमिट 10 लाख तक की है, लिहाजा वह ढेर सारे ट्रांजेक्शन ‘पचा’ जा रहे हैं।
विज्ञापन


मसलन अगर आप वेडिंग प्वाइंट बुक करने जाएंगे तो बुकिंग तो आपकी होगी और इसके लिए आप भुगतान भी करेंगे, लेकिन बदले में आपको पक्की रसीद नहीं मिलेगी। इस तरह इस ट्रांजेक्शन का कोई रिकॉर्ड नहीं होगा।

पढ़ें, आपदा पीड़ितों की जगह किया एविएशन कंपनियों का 'भला'

शादी के सीजन में वेडिंग प्वाइंटों के मारा-मारी के बीच एक छोटी सी स्लिप पर बड़ा भुगतान करने से लोग हिचकते नहीं, जो बाद में इनके बच निकलने के लिए हथियार बन जाता है।
विज्ञापन


सीधे शादी में धरेंगे
वेडिंग प्वाइंटों का यह गोल-माल जानकारी में है, लेकिन कैश ट्रांजेक्शन का कोई सुबूत न होने की वजह से विभाग इन वेडिंग प्वाइंट वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। ऐसे में उन्हें सीधे शादी के दौरान धर पकड़ने की योजना बना रहे हैं।
- आरपी सिंह, डिप्टी कमिश्नर, सर्विस टैक्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें