फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप ने उड़ाया कोहरा, गलन से राहत

Mon, 29 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द रातों में कंपकंपी छुड़ाने के बाद दिन में खिल रही धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप घटने के साथ पहाड़ों पर गलन में कमी आई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मौसम मंगलवार को भी खुशनुमा रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात के अलावा दिन में कोहरा घटा है।

सैलानी कर रहे पहाड़ों का रुख
पहाड़ों में दिन में चटख धूप सर्दी से राहत दे रही है तो रात के वक्त पाला मुश्किल बढ़ा रहा है। वहीं, धूप का आनंद लेने पर्यटक मैदानी इलाकों से पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 6.06 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को संभावित तापमान
अधिकतम पारा : 20 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान :  07 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय : सुबह 7:14 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:27 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें