फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, लुढ़का पारा

Sat, 03 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और पूरे प्रदेश में बारिश के कारण पारा धड़ाम हो गया। दून में अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


साल के पहले दिन चटख धूप के बाद शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट बदली। दून में दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं, जौनसार बावर की ऊंची पहाड़ियों बर्फ ढक गईं।

दून में लुढ़का पारा
हालांकि, बर्फ की फुहारें मसूरी तक नहीं पहुंच पाईं। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम पारा 23.1 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को 14.3 पर आ गया।
विज्ञापन


हालांकि, न्यूनतम पारा 7.4 से बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर 20 से 50 मिलीमीटर बारिश के साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी स्थानों विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है।

चकराता में -01 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
साल का दूसरा दिन बर्फबारी की सौगात दे गया। जौनसार बावर में देववन, मुंडाली, खड़ंबा कांडी, बोगीधार, खादरा, चौरालाणी, लोखंडी समेत सभी ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। चकराता बाजार में भी बर्फ की फुहारें पड़ी हालांकि जम नहीं सकी। चकराता का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम -01 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें