उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि रात को पाला पड़ने की वजह से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आगामी कुछ दिन कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
प्रदेशभर में सोमवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहाड़ों में भी दिन में अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा।
राजधानी दून में भी आसमान साफ रहेगा। हालांकि रात को पाला पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी में एक ही रात में तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल आगामी कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।