फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में गरज के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

Thu, 03 Jul 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। दो-तीन दौर गरज संग बौछार पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश भर में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। उसके पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो  कुमाऊं में अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका है।

राजधानी में 2.5 मिमी बारिश
राजधानी में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 2.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 62 रहा।

टिहरी में अपेक्षाकृत अच्छी बारिश हुई। यहां वर्षा का माप 14.3 मिलीमीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान में हल्की सी गिरावट की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस बारिश और बादल
प्रदेश में अभी सप्ताह भर बारिश, बादल का आलम बने रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

4 जुलाई को वर्षा जबकि 5 और 6 जुलाई को तेज हवाओं के साथ बरसात का पूर्वानुमान है। सात को भी बारिश की पूरी संभावना है।

सुबह 8.30 पर हुए दिन-रात बराबर
बुधवार सुबह 8.30 पर दिन-रात बराबर हुए। इस वक्त अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस के बराबर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें