फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य पैमाना तोड़ उछला दून का पारा

Tue, 24 Mar 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में सोमवार को दिन और रात का पारा सामान्य का पैमाना तोड़ उछला। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। क्रमश: 30.4 और 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो राजधानी दून में मंगलवार शाम भी आंशिक बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम भी आसमान बादलों से भर गया। तापमान में उछाल की वजह से हालांकि इससे पूर्व दिन और रात में खासी गरमी रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 43 रिकार्ड हुआ।

मंगलवार को सामान्य रहेगा मौसम
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में दिन में मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान में हालांकि बेहद मामूली-सी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही बने रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

औसत से अधिक रही बारिश
उत्तराखंड में बीती एक मार्च से लेकर 18 मार्च तक बारिश औसत से अधिक रही है। उसमें कुल 235 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक अमूमन औसत बारिश इस दौरान 30 मिलीमीटर के आस-पास रहती है, जो इस समयावधि में 101.9 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें