फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के लिए केदारधाम में तैयारियां शु्रू

Tue, 24 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के केदारनाथ दौरे को लेकर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। धाम में मंदिर के पीछे के हेलीपैड को तैयार करने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


24 अप्रैल को प्रात: 8.50 मिनट पर केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति भी बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर केदारनाथ में मंदिर के पीछे हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।

धाम में अभी भी बर्फ
यह अभी बर्फ से ढका है, जिसकी सफाई होनी है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ट्रायल लैडिंग भी होनी है। जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भी केदारनाथ से जुड़ी यात्रा तैयारी पर नजर रखने वहां के भौगोलिक स्थिति के बारे में भी रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ धाम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से 50 बायो टायलेट भी बनाए जाने हैं।

तैयारियां शुरू
जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने बताया कि राष्ट्रपति के केदारनाथ भ्रमण को लेकर सभी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में शासन से कार्यक्रम भी उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें